फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा के फेर में नाबालिग ने पी लिया फिनाइल

Sun, 27 Sep 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा के फेर मेें नाबालिग बच्ची ने फिनाइल पी लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। नाबालिग बच्ची की उल्टियां नहीं रुक रहीं थीं। किसी तरह चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक बनी हुई है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बरबलान निवासी वीरेंद्र सिंह की 12 वर्षीय बेटी कोमल ने दवा के फेर मे फिनाइल की शीशी से फिनाइल निकालकर पी ली। फिनाइल पीते ही उसे उल्टी आने लगी। आंखे लाल हो गईं। वह चीखने लगी। चीख सुनकर परिजन दौड़े हुए आए।


बेटी की हालत बिगड़ी देख तुरंत ही उसे जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां किसी तहर चिकित्सकों ने उसकी हालत पर काबू पाया। इस बीच बच्ची कुछ देर के लिए बेहोश हो गई थी। बाद में उसे होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें