फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बेसिक शिक्षा विभाग के 12 शिक्षकों को पुराने स्कूल में नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के 12 शिक्षकों को उनके पुराने परिषदीय विद्यालयों में ही दोबारा नियुक्ति मिल गई है। शिक्षकों का कहना है कि 13 माह के लंबे संघर्ष के बाद उनकी जीत हुई है।
विज्ञापन

2014-15 में मुरादाबाद में करीब 350 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। इसके बाद शासन ने मामले में जांच शुरू की थी। जनपद स्तरीय अधिकारियों ने मामले में जांच कर शिक्षकों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद लोकायुक्त में मामले की सुनवाई हुई थी। वहां से भेजे गए आदेश के बाद बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने 17 शिक्षकों की बर्खास्तगी के आदेश दिए थे। इसमें से 12 शिक्षक मुरादाबाद में कार्यरत थे। पिछले साल सितंबर में इनके खिलाफ तत्कालीन बीएसए अजीत कुमार ने कार्रवाई कर दी थी। इस आदेश के खिलाफ अभ्यर्थियों के द्वारा अजय कुमार व पंकज कुमार के नाम से पहले उच्च न्यायालय, फिर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद बीएसए ने बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव से सेवा बहाल करने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद बीएसए ने शिक्षकों को स्कूलों में जाकर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें