फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी के छात्रों के लिए आज मुरादाबाद मंडल में दौड़ेंगी 6 जोड़ीं परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल महकमे ने 6 सिंतबर को होने वाली यूपीएससी एनडीए की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मंडल में 6 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी। जिनमें से तीन जोड़ी ट्रेनें मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। रेल मंडल के मुरादाबाद सहित अमरोहा, रामपुर, गजरौला, हापुड़, बरेली, शाहजहांपुर व हरदोई के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। ट्रेनों की खास बात यह है कि सीट के लिए छात्रों को रिजर्वेशन नहीं कराना पड़ेगा। बल्कि स्टेशन से ही छात्र जनरल टिकट खरीद सकेंगे। साथ ही परीक्षा के बाद उसी ट्रेन में बैठकर वापस आ सकेंगे।
विज्ञापन

पहली ट्रेन (04203/04) लखनऊ से दिल्ली के लिए 5 सितंबर को शाम सात बजे चलाई जाएगी। देर रात एक बजे मुरादाबाद स्टेशन पर रुकेगी। अमरोहा व गाजियाबाद होते हुए 6 सितंबर की सुबह 5 बजे दिल्ली पहुंचाएगी। परीक्षा के बाद रात 8 बजे दिल्ली से चलकर शनिवार को रात साढ़े 11 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इसमें 20 जनरल व 2 स्लीपर सहित कुल 22 कोच होंगे। दूसरी ट्रेन (04305/06) पांच सितंबर को रात साढ़े आठ बजे मुरादाबाद से बरेली के लिए चलेगी। यह रामपुर होते हुए रात साढ़े 11 बजे बरेली पहुंचेगी। परीक्षा के बाद शनिवार शाम सात बजे बरेली से चलकर 8 बजकर 45 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में 22 जनरल व 2 स्लीपर सहित कुल 24 कोच होंगे। तीसरी ट्रेन (04301/02) पांच सितंबर को रात 11 बजे मुरादाबाद से देहरादून के लिए चलेगी। जोकि अमरोहा, गजरौला, बिजनौर व हरिद्वार होते हुए शनिवार को सुबह साढ़े 6 बजे देहरादून पहुंचेगी। परीक्षा के बाद उसी रात साढ़े 11 बजे देहरादून से चलकर रविवार सुबह साढ़े 4 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इसमें 16 जनरल व 2 स्लीपर सहित कुल 18 कोच होंगे। इसके अलावा तीन जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद न होकर रेल मंडल के हरिद्वार, रुड़की व देहरादून आदि स्टेशनों से गुजरेंगी। अभ्यर्थी स्टेशन से ही साधारण टिकट खरीद कर यात्रा कर सकते हैं। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए रेलवे परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें