मुरादाबाद। जिले में दो डॉक्टर और लैब टेक्निशियन (एलटी) समेत 12 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में बिजनौर शुगर मिल के इंजीनियर और कारपेंटर शामिल हैं। इसके साथ जिले ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 68 हो गई है।
दीनदयाल नगर निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक किडनी का मरीज है। मुरादाबाद इलाज कराने आए नैनीताल निवासी 25 वर्षीय युवक जांच में संक्रमित निकला है। वहीं निजी अस्पताल के दो डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। अरबन पीएचसी टाउनहॉल में तैनात एलटी को कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा बिलारी निवासी व्यक्ति, मऊ गांव निवासी कारपेंटर, 64 वर्षीय महिला, बंगलागांव निवासी युवक, इंपीरियल ग्राीन निवासी 60 वर्षीय महिला की रिर्पो भी पॉजिटिव आई है।