फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 20 में से 12 ग्राम पंचायत को घोषित किया टीबी मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद में चयनित 20 ग्राम पंचायतों में से 12 को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी ग्राम पंचायतों को 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम मुरादाबाद के अंतर्गत सोमवार को मीडिया संवेदीकरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुलदीप सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार मुरादाबाद में आयोजित किया। उन्होंने बताया कि दिसंबर में हुए सर्वे का जनवरी माह में सत्यापन करवाया गया था। इसमें जिले की 20 ग्राम पंचायतें चयनित की गई थीं। इन ग्राम पंचायतों में से छजलैट की पांच, ठाकुरद्वारा की पांच, भगतपुर की एक और मुरादाबाद की एक ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2023 में टीबी का लक्ष्य 14133 था। इसके सापेक्ष 15139 (107 फीसदी) मरीजों का चिह्निकरण किया गया। 13987 टीबी मरीजों में से 13742 (98 फीसदी) की एचआईवी की जांच की गई। 4336 में से 3864 (82 फीसदी) की एमडीआर की जांच की गई। 12489 मरीजों के बैंक खाते प्राप्त हुए। इसमें से 10554 मरीजों को 2 करोड़ 20 लाख 4 हजार रुपये का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया।
10673 मरीजों में से 9659 (90.49 फीसदी) मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। 1207 अर्ह मरीजों में से 1059 (88 फीसदी) को सफलतापूर्वक टीपीटी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत 2210 मरीजों को पोषण पोटली प्रदान कर गोद लिया गया। 2023 में 265 एमडीआर मरीज चिह्नित किए गए। वर्ष 2024 का लक्ष्य 14830 है। इसके सापेक्ष अभी तक 1961 (पब्लिक 974 एवं निजी 987) मरीज चिह्नित कर लिए गए हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एनके कुरैचया ने टीबी के लक्षण दो सप्ताह की खांसी, दोपहर बाद बुखार आना, बलगम आना, बलगम में खून आना, भूख कम लगना, वजन घटना, सोते वक्त पसीना आना आदि बताया। टीबी की जांच और उपचार सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध है। उपचार के दौरान रोगी को 500 रुपये पौष्टिक आहार के लिए सरकार द्वारा रोगी के बैंक खाते में दिए जाते हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मोहम्मद जावेद, डीपीपीएमसी मनोज कुमार व अंकुर शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें