फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में पहले दिन 12 संक्रमित होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में बढ़ते कोरोना मरीजों के दबाव के बाद बुधवार से होम आइसोलेट की सुविधा मुरादाबाद में भी शुरू हो गई है। पहले ही दिन 12 कोरोना संक्रमित को होम आइसोलेट की अनुमति दी गई। इससे पहले चिकित्सा टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर उनकी स्क्रीनिंग की। गंभीर लक्षण नहीं होने और आइसोलेट होने के लिए अलग कक्ष एवं शौचालय उपलब्ध होने पर सशर्त अनुमति दी गई। मरीजों ने भी इससे राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोविड अस्पताल और केयर सेंटरों में बेड कम पड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोविड 19 रोकथाम टीम में शामिल चीफ एडवाइजर केजीएमयू के डा. वेदप्रकाश की सिफारिश पर होम आइसोलेट की सुविधा लागू हुई है। डा. वेदप्रकाश बुधवार को ही मुरादाबाद से वापस लखनऊ लौटे हैं। मुरादाबाद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से ही होम आइसोलेट सुविधा शुरू करवा दी है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि बुधवार को 12 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट होने की सशर्त अनुमति दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों के घर पहुंची। मरीजों के घर में पृथक कक्ष एवं शौचालय की सुविधा थी। मरीजों में किसी तरह के गंभीर लक्षण नहीं थे। मरीजों ने प्रोटोकाल मानक से चिकित्सा किट भी खरीदी थी। मरीज स्वयं का स्वास्थ्य परीक्षण की प्रतिदिन की रिपोर्ट करेंगे। इसका शपथ पत्र भरवाया गया।
- सरकार का फैसला सराहनीय है। इससे अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम होगा। मरीजों को घर में अधिक आराम मिलेगा। मरीज ने लापरवाही बरती तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की मरीजों की निगरानी की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। - डा. वीके सिंह, नोडल अधिकारी टीएमयू
विज्ञापन

- लोगों में कोरोना की भयावकता के प्रति जागरूकता नहीं है। संक्रमण के फैलाव की सबसे बड़ी वजह यही है। होम आइसोलेशन से संक्रमण बढ़ेगा। संक्रमित से परिवार और परिवार से आस पड़ोस में संक्रमण फैलेगा। प्रशासन को सख्ती से निगरानी करने की जरूरत होगी। - डा. मुकेश राजजादा, उपासना नर्सिंग होम
- लोग कोरोना की जांच कराने से ज्यादा अस्पताल में भर्ती होने से डर रहे हैं। होम आइसोलेट सुविधा मिलने से जांच बढ़ेगी और संक्रमितों की संख्या भी तेज होगी। संक्रमित को खुद के स्वास्थ्य के मूल्यांकन करने के साथ परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। - डा. मो जावेद, क्षय रोग अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें