फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 63 किसानों के खातों में भेजे फसल क्षतिपूर्ति के 11.78 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 63 किसानों को 11.78 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई। ब्लाक प्रमुख मनीष कुमार की मौजूदगी में मुरादाबाद में फसल बीमा के लिए नामित ईफको टोकियो कंपनी के जनपदीय प्रतिनिधि रोबिन विश्नोई ने मौसम रबी 2025-26 में 62 किसानों के आवेदनों के सापेक्ष 1178667 रुपये और खरीफ मौसम 2025 के शेष रह गए एक किसान को 2772 रुपये खाते में हस्तांतरित किए। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि खरीफ 2025 में कुल 1699 किसानों को 7073753 रुपये खाते में दिए गए हैं, जबकि रबी 2025-26 में अवशेष किसानों को क्षतिपूर्ति देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि फसल की क्षति होने पर 14447 पर फोन करके या उप कृषि निदेशक कार्यालय, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में सूचना जरूर दें। उप कृषि निदेशक ने बताया कि खरीफ 2026 के लिए ढैंचा, धान, उर्द, मूंग, ज्वार, बाजरा, रागी के बीज के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर आन लाइन बुकिंग करानी चाहिए। इस मौके पर 10 किसानों को फसल बीमा क्षतिपूर्ति के डमी चेक वितरण किए गए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सैनी, संयुक्त कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा. राजेंद्र पाल, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. योगेंद्र कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हर्षित चौहान आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें