फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना माफियाओं का खत्म होगा सिंडिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अरा) के आह्वान पर जिले भर के किसानों ने गन्ना के बकाया भुगतान समेत लंबित मांगों के समर्थन में गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसानों के कलक्ट्रेट घेरने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। प्रशासन ने आनन फानन में गन्ना एवं बिजली विभाग के अफसरों और मिल प्रबंधन को बुलवाकर किसानों की वार्ता कराई। इसमें बिलारी के किसानों को एक सप्ताह के भीतर 30 करोड़ का बकाया भुगतान कराने और गन्ना सिंडिकेट को खत्म करने के लिए किसानों का सर्वे करने का आश्वासन दिया गया। प्रशासन के आश्वासन पर किसान शांत हुए और प्रदर्शन कर वापस लौटे।
यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों ने प्रदर्शन किया। मुरादाबाद जिले के किसान भी दोपहर आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। करीब डेढ़ बजे पार्क से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। सैकड़ों किसानों ने कलक्ट्रेट घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। किसानों के आक्रोश को देख अपर जिलाधिकारी सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर ने गन्ना अधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारियों और शुगर मिल प्रबंधन के प्रतिनिधियों को बुलाया। प्रशासनिक अधिकारियों की अध्यक्षता में वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना अधिकारी ने कहा कि बिलारी के किसानों का 30 करोड़ रुपये की बकाया राशि मिल चुकी है। एक सप्ताह के भीतर किसानों के खातों में ट्रांसफर हो जाएगी। किसानों ने बिचौलियों का मुद्दा पुरजोर ढंग से उठाया। कहा कि गन्ना माफियाओं का सिंडिकेट बना है, जिन्होंने फर्जी तरीके से गन्ना का रकबा दर्शाया है। माफिया सट्टा पर्चियों में हेराफेरी कर रहे हैं। गन्ना अधिकारी ने कहा कि गन्ना विभाग, शुगर मिल प्रबंधन एवं समितियों की संयुक्त टीम बनेगी और गांवों में जाकर किसानों का भौतिक सत्यापन करेगी। फर्जी तरीके से खुद को किसान दर्शाने वालों के सट्टा पर्चियों को निरस्त किया जाएगा। किसानों ने गांवों में बिजली विभाग की छापामारी का विरोध किया। कहा कि अनापशनाप बिल थमाया जा रहा है। भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। किसानों को आश्वासन दिया कि बेवजह किसानों को परेशान नहीं किया जाएगा। इस दौरान डा. नौ सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, वीरा सिंह, रोशन जहां, अमित, सुशील, रणवीर सिंह, हरदीप सिंह, नीटू चौहान, नरेश प्रताप सिंह, डा. चरण सिंह, अनुज चौधरी, जितेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, जयवीर सिंह, राजेंद्र चौधरी समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें