फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, फाइनल में हुआ कड़ा मुकाबला

Thu, 29 Nov 2018 02:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्प्रिंग फील्ड स्कूल में आयोजित 9वीं पंकज जेटली मेमोरियल ओपन इंटीवेशन प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। चार दिवसीय टूर्नामेंट में अलग-अलग वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, सिविल जज नीतिवान निगम और अपर आयुक्त देवीदास ने पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग का फाइनल मैच शुभम कुमार और वैभव के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में 21-17, 23-21 और 21-13 से शुभम कुमार ने मैच जीत लिया। जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में बरेली के शुभम आनंद ने मुरादाबाद के सुमंत मारवाह को 21-12 और 21-8 से हराकर विजय हासिल की।

बालिका ओपन वर्ग के फाइनल में मुरादाबाद की देवांशी ने स्वाति शर्मा को हराकर जीत दर्ज की। वेटनर्स पुरुष (40 साल से 50 साल की उम्र) डबल वर्ग में देशकांत त्यागी और दीपक भारद्वाज की जोड़ी ने सीमर माथुर और कंदर्प शर्मा को 21-12 एवं 21-15 से हराकर मुकाबला जीत लिया। वेटनर्स पुरुष (50 साल से अधिक उम्र) के फाइनल में इरशाद और पराग अग्रवाल की जोड़ी ने अजय शर्मा एवं एमपी सिंह को 21-16, 21-13 से हराकर जीत दर्ज की। पुरुष युगल वर्ग में अक्षित गुप्ता और अंश गौड़ ने पवन बिष्ट और भरत तिवारी को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


अंतिम फाइनल मुकाबले में बरेली के शुभम आनंद ने 21-16, 21-11 से मुरादाबाद के अक्षित गुप्ता को हराया। निर्णायक सहदेव, आसिफ, हिमांशु, आर्यन, अखिलेश, अनिकेत, कार्तिक, प्रिंस और नितीश रहे। एमएलसी डा. व्यस्त ने कहा कि खेल आयोजन से खेल भावना बढ़ती है। विद्यालय प्रबंधक नीरू जेटली और रेनू जेटली ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक विपिन जेटली ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इससे हमें स्फूर्ति प्रदान होती है। विद्यालय प्रबंधक विपिन जेटली ने भविष्य में प्रतियोगिता की नगद राशि पचास हजार से बढ़ाकर 75 हजार करने की घोषणा की। संचालन डा. स्वाति शर्मा ने किया। राष्ट्रगान के साथ टूर्नामेंट का समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य डा. स्वाति शर्मा, भूपेंद्र सिंह, सतेश्वरी बिष्ट, शिवानी शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें