फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड क्वार्टर की टीम करेगी हादसे की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हेड क्वार्टर की टीम धमौरा ट्रेन हादसे की जांच करेगी। डिप्टी सीएसओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। जल्द ही टीम मंडल मुख्यालय पहुंचेगी। अफसरों और कर्मचारियों से पूछताछ और घटनास्थल का मुआयना करेगी। टीम अपनी जांच पूरी करने के बाद रेलवे मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

बुधवार रात लखनऊ से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के सात डिब्बे और गार्ड बोगी पटरी से उतर गई थी। इस हादसे में गार्ड सतीश चंद्र घायल हो गए थे। उनका इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है। ट्रेन के बेपटरी होने की वजह से मुरादाबाद रेल मंडल समेत इज्जत नगर, दिल्ली, अंबाला और लखनऊ मंडल तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। उत्तर रेलवे मुख्यालय से इस हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। मुख्य सेफ्टी आफिसर (सीएसओ) के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। ये टीम जांच पड़ताल करेगी। इसके बाद ही हादसे की सही वजह साफ हो पाएगी। इसके अलावा हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तर रेलवे से चीफ ट्रैक इंजीनियर अमित गोयल, चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर और चीफ मैकेनिकल इंजीनियर ने धमौरा में मौके पर पहुंच गई जांच की। मंडल स्तरीय अफसरों से हादसे की पूरी जानकारी जुटाई। सुबह दस बजे ट्रैक चालू होने के बाद अधिकारियों की टीम वापस लौट गई। टीम ने एक एक बिंदु पर जांच की। अपनी रिपोर्ट बनाकर अधिकारी चले गए। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि हेड क्वार्टर से जांच टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें