संतराम मेमोरियल सेवन ए साइड मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। बालक वर्ग में बिजनौर और बालिका वर्ग में मुरादाबाद की टीम फाइनल विजेता रही। सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित पहला सेमीफाइनल स्टेडियम ए बनाम रामपुर के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम की टीम ने 8-4 से मैच जीता। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम बी और बिजनौर ए के बीच खेला। बिजनौर ने 6-0 से मैच जीता।
बालिकाओं वर्ग का फाइनल बिजनौर और मुरादाबाद के बीच खेला गया। मुरादाबाद की टीम 3-2 से विजयी रही। बालक वर्ग के फाइनल बिजनौर ए और मुरादाबाद ए के बीच खेला गया। बिजनौर ए ने 4-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में वालीबाल यूपी संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह गिल, अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी मो फराज ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। निर्णायक मंडल में शदनान और शिवम रहे। इस दौरान योगेश श्रीवास्तव, इकबाल खान समेत कई लोग मौजूद रहे।