फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद से होगी कांग्रेस के ओबीसी सम्मेलनों की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांग्रेस के ओबीसी सम्मेलनों की शुरूआत मुरादाबाद से की जाएगी। इसकी तारीख का निर्णय 13 अक्तूबर को लखनऊ में हो जाएगा। पार्टी से सूबे के मंडल मुख्यालयों पर ओबीसी सम्मेलन कराने की तैयारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर संगठन का ज्यादा ध्यान है।
विज्ञापन

कांग्रेस अब चुनावी मोड में आ गई है। एक ओर जहां शनिवार से दलितों में पैठ बढ़ाने में पूरा संगठन जुट गया है। वहीं अब ओबीसी को साधने की तैयारी है। ओबीसी के वोट बिखरे होने से कई पार्टी ध्यान नहीं देती हैं, जबकि कई बार ये निर्णायक हो जाते हैं। इसको ध्यान में रखकर कांग्रेस संगठन ने प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर ओबीसी सम्मेलन की योजना तैयार की है। इसका निर्णय शनिवार रात लखनऊ में आयोजित प्रदेश संगठन की मीटिंग में लिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह ने बताया कि मंडल मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले सम्मेलन मुरादाबाद से शुरू किए जाएंगे। इसमें प्रदेश प्रभारी अनिल सैनी मुख्य वक्ता होंगे। पार्टी वेस्ट यूपी को साधकर आगे बढ़ेगी। इसका संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा। जरूरी हुआ तो प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें