फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम कार्बेट से जिले में घुसे सात तेंदुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले में एक के बाद एक तेंदुओं के हमलों ने दहशत फैला दी है। वन विभाग भी तेंदुओं के बदलते मिजाज से सकते में है। ठाकुरद्वारा में ढाई साल की बच्ची पर तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने साफ किया है कि जिम कार्बेट से सात तेंदुए जिले की सीमा में घुस आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआें के बच्चे भी गन्ने के खेतों में देखे गए हैं। अलर्ट जारी कर महकमे ने तेंदुओं को पकड़ने की योजना बनाना शुरू कर दी है। विशेषज्ञों की एक टीम तेंदुओं के आदमखोर होने की वजह खोजने जिले में पहुंची है।
सोमवार को ठाकुरद्वारा में तेंदुए के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। मंगलवार को बिजनौर में टाइगर एक पशुपालक को खा गया। बुधवार को ठाकुरद्वारा क्षेत्र में फिर एक बच्ची पर तेंदुए का हमला हुआ है। अमरोहा, संभल और रामपुर में तेंदुआ कई कुत्तों और पालतू जानवरों को शिकार बना चुका है। तेंदुए के आदमखोर होने से लोगों में दहशत है। ठाकुरद्वारा के जिम कार्बेट से सटे इलाकों में किसानों ने अकेले खेतों पर जाना बंद कर दिया है। बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी लोग डर रहे हैं। पशुओं को भी घर के भीतर बांधना शुरू कर दिया है। जिला वन अधिकारी कन्हई सिंह पटेल ने बताया कि पिछले दिनों सात तेंदुओं के जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व से जिले की सीमा में दाखिल होने की सूचना मिली है। नदी से लेकर गांवों तक गन्ने के खेत हैं। इन खेतों में तेंदुओं को छुपने की जगह मिल रही है। इनके बच्चे भी ईखों में देखे गए हैं। तेंदुए इस क्षेत्र में रहने के यहां के वातावरण में ढलते जा रहे हैं। वन विभाग के जीव विशेषज्ञ और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के एक्सपर्ट तेंदुओं के बदले मिजाज पर अध्ययन कर रहे हैं। बुधवार को इस संयुक्त टीम ने प्रभावित क्षेत्र के जंगल का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य जीवों को हरे-भरे जंगलों और ऊंची गन्ने की फसलों में अनुकूल माहौल मिल रहा है। इनके स्वभाव में बदलाव आना शुरू हो गया हैं। अपनी आदत के विपरीत यह बच्चों पर हमले करने लगे हैं। यह चिंता का विषय है। जंगली जीवों और मनुष्यों में थोड़ी दूरी बनाने और हमलावर जीवों को पकड़कर टाइगर रिजर्व में छोड़ने की योजना तैयार की जा रही है।
- आरपी वर्मा, वन संरक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें