फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को शांत करने के लिए वन विभाग ने देर शाम वालापुर में लगाया पिंजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। वन विभाग ने सोमवार को देर शाम गांव वालापुर में पिंजरा लगाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत करने का प्रयास किया। अधिकारियों के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार गांव में पिंजरा लेकर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल पर पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के गन्ने के खेत में पिंजरा लगा दिया। उसमें कुत्ता भी बांध दिया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से कहा कि तेंदुआ अभी तक इसी गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। इसलिए रात को वहां लाइटें मंगवाकर अभियान चलाया जाए। मना करने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें