फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में तेंदुए का आतंक जारी, शेरपुर पटटी के जंगल में किया बछड़े का शिकार, आलमगीरपुर में फिर गांव में घुसकर तेंदुए ने किय

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बरकरार है। जिसके चलते तेंदुए ने सुरजननगर चौकी क्षेत्र के गांव शेरपुर पटटी तातलपुर के जंगल में एक बछड़े का शिकार कर उसे अपना निवाला बनाया। जबकि गांव आलमगीरपुर में तेंदआ दिखाई दिया। तेंदुए की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में भारी दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए की तलाश में जंगल में कांबिग की। गांव शेरपुर पटटी में जंगल में छोड़े एक बछड़े को तेंदुए ने शिकार कर अपना निवाला बना लिया। शुक्रवार को सुबह बछड़े का अधखाया शव गांव के नरेंद्र सिंह के खेत में पड़ा मिला। शव के आसपास तेंदुए के पंजे के निशान देखे गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा तेंदुआ न पकड़ने पर उसके खिलाफ रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अब तक गांव के कई कुत्तों और पशुओं का शिकार कर चुका है। लेकिन वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के प्रति गंभीर नही है। जिससे क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। तेंदुए ने लगातार दूसरे दिन गांव आलमगीरपुर में फिर गांव में घुसकर शिकार का प्रयास किया। वह गुरुवार की रात करीब 11 बजे गांव के अनिल चौहान की पशुशाला की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। लेकिन वहां पशु कमरे के अंदर बंधे हुए थे। इसलिए तेंदुए को वहां से बिना शिकार के ही वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे तेंदुआ गांव के प्राइमरी स्कूल के पास फिर दिखाई दिया। वहां खेल रहे बच्चों ने भागकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जिस पर ग्रामीणों ने लाठी डंडे और हथियार हाथों में लेकर तेंदुए की तलाश में जंगल में कांबिग की। लेकिन तेंदुआ जंगल में खड़ी ईख में घुसकर गायब हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने गुरुवार की सुबह चार बजे गांव के रोहिताश सिंह सैनी के घर में घुसकर उनके पालतू कुत्ते का शिकार किया था। जिसकी सूचना वन विभाग के रेंजर को दी गई थी। लेकिन वन विभाग को काई भी अधिकारी या कर्मचारी अभी तक जांच के लिए गांव नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें