ठाकुरद्वारा। छात्रा की दुर्घटना में मौत के आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 25 जुलाई को पृथ्वीपुर गांवड़ी निवासी छात्रा नेहा शरीफनगर स्थित सुशीला देवी कन्या इंटर कालेज से पढ़कर साईकिल से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में एक ट्रक ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी ट्रक चालक अनबर निवासी चांदपुर बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया।