फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के रास्ते में जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के जलालपुर खास गांव के एक मोहल्ले में आबादी में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जलालपुर खास के पूर्व प्रधान चेतराम की बेटी की चार दिन बाद शादी है। पूर्व प्रधान के घर तक पहुंचने का गांव में जो रास्ता है उसी रास्ते पर इन दिनों गंदा पानी भरा हुआ है। शुक्रवार की दोपहर बारिश होने से जलभराव बढ़ गया। बच्चे और महिलाएं इसी गंदे पानी में होकर निकले। बाद में ग्रामीणों ने जलभराव वाले रास्ते के सामने जमा होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में ग्राम पंचायत सचिव को शिकायती पत्र देकर बारिश शुरू होने पर रास्ते में जलभराव की आशंका जताई गई थी। दोपहर बाद ग्रामीणों ने बिलारी ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ और एडीओ पंचायत को अपनी समस्या का ज्ञापन भी दिया। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि संबंधित रास्ता नीचा होने की वजह से जलभराव की समस्या सामने आ रही है। रास्ते को दुरुस्त कराने के लिए ग्राम पंचायत की विकास संबंधी कार्ययोजना में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें