कांठ। तहसील मुख्यालय की बिजली आपूर्ति में आखिर कब सुधार होगा। अब तो उपभोक्ताओं की जुबां पर यही सवार है। वह लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से अजिज आ चुके हैं। बिजली मिलने के बाद भी उपभोक्ताओं को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभिन्न संगठनों ने व्यवस्था में सुधार किए जाने और पूरे वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। इधर नगर निवासी बिजली उपभोक्ता ओमप्रकाश सिंह, नीरज कुमार, जाकिर हुसैन, खुर्शीद अहमद आदि ने लाइनों में होने वाले फाल्टों की समस्या को दूर किए जाने की मांग की है।