फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी - पीतल व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अपंजीकृत व्यापारियों से माल खरीदना हुआ आसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। बर्तन बाजार के पीतल कारोबारियों को जीएटी में बड़ी राहत मिली है। व्यापारियों को अभी तक अपंजीकृत कारोबारियों से माल खरीदना पड़ रहा था। इससे उन्हें उन कारोबारी का भी टैक्स भरना पड़ रहा था। वहीं रिवर्स चार्ज को लेकर भी व्यापारी असमंजस की स्थिति में थे, लेकिन अब रिवर्स चार्ज समाप्त होने से उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन

शहर के छोटे और मध्यम पीतल व्यापारी उन लोगों से माल खरीदते हैं जो अपने घरों में छोटा कारोबार चला रहे हैं। ऐसे में घरों में सामान बनाने वालों ने जीएसटी के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। शहर की एक बड़ी आबादी अपने घरों में पीतल के सामान बनाती है। सिल्ली बनाने से लेकर पूरा माल तैयार करने की प्रक्रिया उनके घरों में पूरी होती है। वहीं अनरजिस्टर्ड कारोबारियों से माल खरीदने वाले व्यापारियों की संख्या करीब 90 प्रतिशत है। ऐसे में व्यापारी इनसे माल खरीदने में घबरा रहे थे साथ ही माल खरीदने के बाद उन्हें रिवर्स चार्ज की भी चिंता थी। अब मार्च 2018 तक के लिए रिवर्स चार्ज को स्थगित कर दिया गया है। अधिकांश व्यापारियों को अभी तक यह भी जानकारी नहीं थी कि अनरजिस्टर्ड व्यापारी से माल खरीद रहे हैं और जो टैक्स भर रहे हैं उसका रिवर्स चार्ज कब मिलेगा। ऐसे में व्यापारी अपने कारोबार को लेकर खासा चिंतित थे, लेकिन शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल में रिवर्स चार्ज को लेकर लिए गए निर्णय से व्यापारियों में रिवर्स चार्ज को लेकर हो परेशानी दूरी हो गई है। वहीं व्यापारी एडवांस पे से टैक्स समाप्त किए जाने से भी खुश हैं। व्यापारियों का कहना है कि एडवांस पे पर टैक्स अव्यवहारिक था। वहीं एक महीने में चार बार रिटर्न फाइल करने से भी मुक्ति मिली है। अभी तक व्यापारियों का समय अब तक अपने व्यापार से अधिक रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया में समय जाया हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें