फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के चार कर्मचारी समेत 115 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंगलवार को कोरोना के 115 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 56 रैपिड एंटीजन के शामिल हैं। एंटीजन में एचडीएफसी बैंक के मैनेजर, कर्मचारी और परिवारों के 25 सदस्य संक्रमित आए हैं। एसएसपी कार्यालय के चार पुलिस कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5163 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि रैपिड एंटीजन में 56 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 25 मरीज हरथला जोन से शामिल हैं। सिविल लाइन क्षेत्र के प्रभारी डा. आरके सिंह ने बताया कि सिविल लाइन स्थित एचडीएफसी बैंक में टेस्टिंग की गई। बैंक में पहले भी कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। बैंक की दूसरी शाखा के कर्मचारी भी वहीं बुलाए गए। बैंक का गार्ड से लेकर मैनेजर और कई कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। संक्रमित कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को भी वहीं बुलवाकर सैंपल लिए गए। कुल 65 सैंपलों में 25 कर्मचारी और उनके परिवार के लोग पॉजिटिव निकले।
बिलारी, ठाकुरद्वारा, ताजपुर, कुंदरकी और भोजपुर से एक-एक पॉजिटिव मिला है। कांठ, टाउनहॉल से दो-दो, किसरौल से आठ, बंगला गांव से चार संक्रमित मिले हैं। आरटीपीसीआर लैब नोएडा से मंगलवार को 609 लोगों के सैंपल जारी हुए हैं। इनमें 59 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें जेल के पांच बंदी, नया गांव और मानसरोवर एक ही परिवार से तीन-तीन सदस्य, कंजरी सराय से एक परिवार के दो लोग संक्रमित हैं। खुशालहपुर और शिव विहार से भी एक परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव हैं। एसएसपी कार्यालय के चार कर्मचारी संक्रमित आए हैं। सीएमओ ने बताया कि इनमें 69 को होम आइसोलेट किया गया है। बाकी मरीजों को एमसीएच विंग, विवेकानंद, टीएमयू, पीटीसी और रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें