फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीनगर में महिला नाले में गिरी, पब्लिक ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम की लापरवाही से हल्की बारिश में ही जलभराव लोगों के लिए खतरनाक हो गया है। गांधीनगर स्कूल के सामने जलभराव होने से खुला नाला के ऊपर तक पानी बहने लगा। बुधवार रात करीब 10:30 बजे कटघर की इंद्राकॉलोनी निवासी महिला इंद्रा भारती अपने पति श्रीचरण सिंह के साथ जा रही थी। श्रीचरण सिंह की तबीयत खराब होने की वजह से गांधीनगर स्थित डॉ. सीपी सिंह के नर्सिंग होम में दिखाकर पैदल घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर ऊपर तक बहते पानी की वजह से खुले नाला का पता नहीं चला। इंद्रा भारती अचानक नाले में गिर गई। पानी अधिक होने से श्रीचरण भी कुछ नहीं कर सके। उनके चिल्लाने पर लोग जुट गए और नाले में उतरकर उनकी पत्नी को बाहर निकाला। इस दौरान उन्होंने काफी गंदा पानी पी लिया था। उन्हें डॉक्टर को दिखाना पड़ा। उल्टियां होने के बाद उन्हें जरूरी दवायें दी गई। लोग नगर निगम को कोसते हुए कहते सुने गए कि अभी तो शुरुआत है। बारिश में यही स्थिति रही तो हादसे तो होंगे ही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें