फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चटकी रेल पटरी, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में बरेली कैंट के पास बुधवार सुबह लाइन नंबर तीन का ट्रैक चटक गया। इसकी जानकारी मिलने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इस दौरान अप लाइन की ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया। बुधवार सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर ईएसएम ने रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। बताया कि बरेली कैंट के पास रेल पटरी चटक गई है। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद रेल संचालन बंद करा दिया गया। टीम मौके पर बुलाकर ट्रैक की मरम्मत की। सुबह सात बजकर चालीस मिनट पर ट्रैक ठीक करने के बाद अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब कुछ सही पाए जाने पर ट्रेनों के संचाल न को को हरी झंडी दे दी गई है। इस दौरान ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें