मुरादाबाद। मुरादाबाद दिल्ली रेल मार्ग पर विशनपुर रसूलपुर रेलवे फाटक पर तीन दिन यातायात आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि तीन से पांच अप्रैल के बीच (विशनपुर रसूलपुर) फाटक संख्या 03/ सी पर मशीनों द्वारा ट्रैक मरम्मत कार्य जाएगा। जिस वजह से रेलवे क्रासिंग पर तीन दिन यातायात आवागमन बंद रहेगा। फाटक बंद होने की स्थिति में इनका वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। इस दौरान यातायात रेलवे फाटक संख्या 04/सी (जवाहर नगर लोधीपुर) और फाटक संख्या 02/ सी हरथला भोला सिंह की मिलक से गुजारा जाएगा। इसके लिए रेलवे अधिकारियों के साथ ही पुलिस प्रशासन को भी इसकी जानकारी भेजी गई है। ताकी जाम लगने की स्थिति में यातायात चालू कराया जा सके।