फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस ने किया मुरादाबाद चंदौसी रेल मार्ग का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे संरक्षा आयुक्त(सीआरएस) एसके पाठक ने शुक्रवार को मुरादाबाद चंदौसी रेल लाइन का निरीक्षण किया। इस रेल मार्ग पर किए जा रहे विद्युतीकरण कार्य को देखा। जहां तहां खामियां मिलीं उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए। दोपहर सीआरएस मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि अभी विद्युतीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। कार्य पूरा करने के बाद ही इलेक्ट्रिक इंजन से गाड़ियां दौड़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे रेलवे सुरक्षा आयुक्त एसके पाठक, डीआरएम तरुण प्रकाश व अन्य अधिकारियों के साथ मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से स्पेशल गाड़ी द्वारा चंदौसी रेल लाइन पर निरीक्षण के लिए र वाना हुए। अफसरों ने बीच बीच में ट्रेन रोक कर विद्युतीकरण का कार्य देखा। अधिकांश हिस्से का कार्य हो चुका है। रेलवे स्टेशनों और यार्ड में कमी है। जिसे पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद दोपहर करीब तीन बजे सीआरएस स्पेशल गाड़ी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म एक पर पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि अभी विद्युतीकरण के कार्य में कहीं कहीं कमी है। जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों को दौड़ाया जाएगा।

यात्री ने की चालक की शिकायत
मुरादाबाद। निरीक्षण करने के बाद सीआरएस रेलवे स्टेशन से बाहर खड़ी कार की ओर चले। इसी दौरान एक यात्री दौड़कर उनके पास पहुंचा। जिससे अधिकारी और आरपीएफ जवानों में हड़कंप मच गया। यात्री ने कार चालक की शिकायत की। उसने बताया कि चालक ने उसे टक्कर मारने का प्रयास किया है। जिसमें वह बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें