फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की जनसभा की तैयारियों में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामलीला मैदान में मंगलवार को होने जा रही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा की तैयारियों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस ने भी सोमवार को रामलीला मैदान पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों के लिए तैयारियां कीं। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कार्यकर्ताआें में उनकी जनसभा को लेकर उत्साह है। रविवार शाम को सांसद सर्वेश सिंह के बुद्धि विहार स्थित आवास पर भी होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भी मंगलवार को होने जा रही राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें