फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के डर से बना सपा - बसपा गठबंधन: मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

योगी सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मुरादाबाद में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन मोदी सरकार के डर से बना है। इसके पास न तो कोई मुद्दा है न ही कोई विजन। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेसी किसी चमत्कार की उम्मीद न पालें। मंत्री ने कहा कि प्रियंका बगैर किसी पद के पहले से कांग्रेस में सक्रिय थीं लेकिन कोई करिश्मा नहीं दिखा सकीं। कार्यक्रम में मंत्री ने 9429 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस के पीछे आवास विकास फेस टू के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में भवन एवं सन्निर्माण, कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत मुरादाबाद मंडल के पंजीकृत 9429 श्रमिकों को धनराशि के स्वीकृति पत्र दिए गए। इनमें मुरादाबाद जिले में श्रमिक शिशु हितलाभ योजना के अंतर्गत 3123, चिकित्सा सुविधा के अंतर्गत 2358, कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 477, विकलांगता सहायता योजना के अंतर्गत 29, अंत्येष्टि योजना के तहत 29 श्रमिकों को धनराशि दी गई। अमरोहा में शिशु हितलाभ के तहत 319, चिकित्सा सुविधा के अंतर्गत 1241, कन्या विवाह के अंतर्गत 90 श्रमिकों को धनराशि के स्वीकृति पत्र दिए गए। रामपुर, संभल और बिजनौर के श्रमिकों को भी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत धनराशि के स्वीकृति प्रमाण पत्र मंत्री ने वितरित किए हैं। इस मौके पर श्रम मंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के प्रति गंभीर होकर कार्य कर रही है। श्रमिकों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी श्रमिकों के प्रति संवेदनशील एवं सहानुभूति पूर्वक कार्य करें। यदि श्रमिकों की ओर से शिकायत मिलती है तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि यदि कोई भी अधिकारी श्रमिक को बेवजह परेशान करता है या फिर योजना का लाभ देने की एवज में धनराशि की मांग करता है तो श्रमिक सीधा उन्हें शिकायत करे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मृदुल चौधरी, उप श्रम आयुक्त वंदना, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुपमा शांडिल्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें