फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन रेल मुसाफिरों को झेलनी पड़ेंगी दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर और धमौरा रेलवे स्टेशन समेत मंडल के अन्य स्टेशनों पर नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य चलेगा। जिसकी वजह से मुरादाबाद से होकर जाने वाली तीन दर्जन से ज्यादा अप और डाउन ट्रेनों को रद्द किया गया है। इतनी ज्यादा ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन

रामनगर से मुरादाबाद के बीच चलने वाली रामनगर लिंक एक्सप्रेस पंद्रह दिसंबर को बंद रहेगी। वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस चौदह और पंद्रह को रद्द की गई है। इसके अलावा फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस, बरेली से नई दिल्ली एक्सप्रेस, रक्सौल से आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, दानापुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली जन साधारण एक्सप्रेस, जनसेवा, वाराणसी से जम्मूतवी एक्सप्रेस, हावड़ा से देहरादून के बीच चलने वाली दून एक्सप्रेस, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, चौदह, पंद्रह और सोलह दिसंबर को रद्द रहेंगीं। इसके अलावा लखनऊ अमृतसर एक्सप्रेस पंद्रह और सोलह को नहीं चलेगी। जबकि जैसलमेर से रामनगर के बीच चलने वाली (25013) 18 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसके अलावा देहरादून वाराणसी एक्सप्रेस पंद्रह, सोलह और 17 दिसंबर को बंद रहेंगी। दिल्ली फैजाबाद तीन दिन नहीं चलेगी। नई दिल्ली बरेली के बीच चलने वाली बरेली एक्सप्रेस, सद् भावना एक्सप्रेस, मेरठ कैंट से इलाहाबाद जन साधारण एक्सप्रेस डाउन 15,16 और 17 को रद्द रहेंगी। हरिद्वार राम नगर एक्सप्रेस 15,16 दिसंबर को नहीं चलेगी। अमृतसर से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस (14615) पंद्रह दिसंबर को रद्द रहेगी। मुरादाबाद रामनगर पैसेंजर, राम नगर मुरादाबाद पैसेंजर, मुरादाबाद काशीपुर पैसेंजर, मुरादाबाद काठगोदाम पैसेंजर ट्रेनें पंद्रह और सोलह दिसंबर को पीपलसाना तक चलेंगी और यहीं से वापस जाएंगी। काठगोदाम मुरादाबाद रामपुर से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें