बिलारी। क्षेत्र में स्कूल जाते और ट्यूशन जाते समय छात्राओं से छेड़खानी बढ़ने की घटनाओं के बाद कोतवाली बिलारी का एंटी रोमियो दल सक्रिय हो गया है। एक सप्ताह के भीतर तीन पीड़ित छात्राओं की ओर से स्थानीय कोतवाली में अपने साथ हुई छेड़खानी की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार की सुबह कोतवाली बिलारी की महिला दारोगा चंद्रवती के नेतृत्व में एंटी रोमियो दल के सदस्य पुलिस कर्मी सादा वर्दी में नगर के कई कालेजों के गेट और मुख्य चौराहों पर पहुंचे। यहां दल के सदस्यों ने संदिग्ध रूप से रास्ते में खड़े युवकों से पूछताछ की। कई अन्य स्थानों पर अनावश्यक सड़क किनारे मोबाइल लेकर खड़े मनचलों को एंटी रोमियो दल के सदस्यों ने फटकार भी लगाई।