फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सवेरा लाएगें, भारत को स्वच्छ बनाएगें....

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नगलिया मशकूला स्थित राजकीय हाईस्कूल में स्लोगन प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ के छात्र मोहम्मद जैद को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं कई अन्य छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद ग्राम नगलिया मशकूला में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को जीवन में स्वच्छता बनाएं रखने और इसके महत्व को समझाया। रैली में छात्र-छात्राएं अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए चल रहे थे। जिनमें एक सवेरा लाएंगे, पूरे भारत को स्वच्छ बनाएंगे, बापू का घर-घर पहुंचे संदेश, स्वच्छ और सुंदर हो अपना देश, दवाई से नाता तोड़ो, सफाई से नाता जोड़ों.. आदि स्लोगन लिखे हुए थे। रैली के दौरान प्रधानाचार्या स्वदेश कुमारी, शिक्षक शाहिद हुसैन, आशा कार्यकर्ताओं के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें