फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डींगरपुर में बारिश से गिरा कच्चा मकान, दो बहनें घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। शुक्रवार की सुबह आठ कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर में रुक रुककर हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान धराशायी हो गया। जिसके मलबे दो सगे बहनें दब गई। जिनको बामुश्किल बाहर निकाला गया। दो बहनों को घायल अवस्था को कुंदरकी पीएचसी में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि डींगरपुर गांव निवासी वाहिद हुसैन का कच्ची छत का मकान है जोकि बारिश के चलते टपकना शुरू हो गया। बारिश के चलते छत पर बरसाती भी डाल ली गई थी। बताते है कि शुक्रवार की तड़के में हुई तेज बारिश के चलते पहले मकान की छत से भरभराकर गिरी जिसके चलते मलबे के चपेट में आने से वाहिद की बेटी खदीजा और नसीमा घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर दौड़ पड़ोसियों ने बाहर निकाला। हादसे के वक्त वाहिद और उसकी पत्नी रिश्तेदार के यहां पर गए हुए थे। मकान गिरने का आकस्मिक हादसा होने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गए थे वहीं पीड़ित गरीब परिवार में भी खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें