फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक छात्र के पिता को दिया एक लाख का मुआवजा चैक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। एसडीएम ने रायपुर गांव निवासी मृतक छात्र के पिता को शुक्रवार की सुबह एक लाख रूपये की धनराशि का मुआवजा चैक दिया है। याद रहे कि बीती 14 जुलाई की सुबह रायपुर गांव के जंगल में करंट प्रवाहित टूटे विद्युत तार की चपेट में आकर राजपाल मौर्य के सात साल के बेटे अनुराग मौर्य की मौत हो गई थी। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सहसपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। तहसीलदार ने हाईवे जाम खुलवाने के दौरान मौके पर यह आश्वासन दिया था कि मृतक छात्र के परिजनों को विद्युत विभाग और शासन से उचित आर्थिक मुआवजा दिलाया जाएगा। इसी आश्वासन पर अमल कराते हुए शुकवार की सुबह एसडीएम रामप्रकाश और तहसीलदार राजेश कुमार ने मृतक छात्र के पिता राजपाल मौर्य को तहसील बुलाकर उसे एक लाख रूपये का चैक सौंपा। इस दौरान भाजपा नेता डा0 विजय शर्मा और चौधरी अजयपाल सिंह एडवोकेट आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें