फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से चार लेखपाल वापस लौटे, लेखपाल संघ ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष सहित छह लेखपालों को काम पर न लौटने पर दी एफआईआर की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। हड़ताल पर चल रहे लेखपालों पर कार्रवाई की चेतावनी का असर होने लगा है। चार लेखपाल काम पर लौट आए है। जबकि एसडीएम ने लेखपाल संघ ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष सहित छह लेखपालों को नोटिस जारी कर 16 जुलाई तक काम पर न लौटने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। एसडीएम रामजी लाल ने शुक्रवार को लेखपाल संघ ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष अशरफ अली, यशपाल गिरि, विनय अरोरा, सुनील कुमार व हरि सिंह को नोटिस जारी कर कहा है कि उत्तर प्रदेश शासन ने लेखपाल द्वारा की जा रही हड़ताल को निषिद्ध कर दिया है। लेकिन इसके बाद भी उनके द्वारा शासन की मंशा के खिलाफ लगातार कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है। इससे सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं व आवश्यक सेवाओं का कार्य लांबित है। ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं, आय जाति व निवास प्रमाण पत्र का कार्य संपादित न होने के कारण आम जनता परेशान है। इसलिए लेखपाल तत्काल अपना कार्य शुरू करे। कार्य शुरू न करने वे अपना बस्ता रजिस्ट्रार कानूनगो सत्यवीर सिंह के पास 16 जुलाई को सुबह 11 बजे तक जमा कर दे। अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उधर चेतावनी के बाद एसडीएम ने चार लेखपालों मो. अली, मो. युनूस, वसीम अहमद व नौशाद के काम पर वापस लौटने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें