मुरादाबाद रेल मंडल में हरदोई के पास बुधवार सुबह चंडीगढ़- लखनऊ सुपरफास्ट (12232) ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिस कारण ट्रेन रुक गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया।
मंगलवार सुपर फास्ट ट्रेन चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही थी। सुबह साढ़े आठ बजे ट्रेन हरदोई से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिस कारण ट्रेन रुक गई। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। जिसमें चंडीगढ़ लखनऊ मेल (15012) और देहरादून हावड़ा दून एक्सप्रेस (13010) को बीच में ही रोक दिया गया। दूसरा इंजन मंगवाने के बाद करीब एक घंटे बाद सुपर फास्ट ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।