ठाकुरद्वारा। सांप ने मजदूर को डस लिया। थाना डिलारी के गांव गजरौला जयसिंह निवासी दानिश ठाकुरद्वारा नगर में एक मकान के निर्माण का कार्य कर रहा था। इस बीच एक सांप ने अचानक उसके पैर में डस लिया। दानिश को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया।