कुंदरकी। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम लदुपुरा भीकम के जंगल में उड़ते समय हाईटेंशन लाइन से टकराने से राज्य पक्षी सारस के एक जोड़े की मौत हो गई।
गुरुवार को सुबह में किसान अपने खेतों में जा रहे थे तभी उनको ओमप्रकाश शर्मा के खेत में सारस का जोड़ा मृत अवस्था को पड़ा मिला। सारस के जोड़े के शवों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान प्रेम सिंह कश्यप की सूचना पर मैनाठेर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बाद में वन विभाग की टीम भी ग्राम लदुपुरा के जंगल में उस खेत में पहुंची जहां पर सारस का जोड़ पड़ा हुआ था। जांच की तो देखा हाईटेंशन लाइन ऊपर से गुजर रही थी और दो पक्षी झुलस हुए थे जिससे स्पष्ट हो रहा था कि रात्रि में उड़ते समय दोनों पक्षी से हाईटेंशन लाइन के करेंट प्रवाहित तारों से टकरा गए होंगे। वन विभाग की टीम ने जरूरी कार्रवाई करने के बाद टीम ने गड्ढा खुदवाने के सारस के जोड़े शवों को दबाया दिया गया। गौरतलब है कि ग्राम लदुपुरा के जंगल में स्थित झील के आसपास अक्सर राज्य पक्षी सारस के जोड़े देख जाते है। इससे पहले भी एक सारस की संदिग्ध हालात में मौत होने की मामला सामने आ चुका है जबकि प्रदेश सरकार सारस पक्षी के संरक्षण को लेकर प्रयास कर रही है।