बिलारी। कोतवाली के शौचालय के निकट से भागे घोटाले के एक आरोपी और बकाएदार को पुन: पकड़ने के लिए जहां पुलिस शाम तक भागदौड़ में लगी रही। वहीं पुलिस ने घोटाले के ही एक अन्य आरोपी को पकड़कर सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली बिलारी के प्रभारी निरीक्षक कमरूल हसन खां ने बताया कि बिलारी के ग्वारखेड़ा गांव निवासी भगवानदास का बेटा लखपत भी मुरादाबाद कलक्ट्रेट के घोटाले का आरोपी है और उसके खिलाफ मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज होने के बाद वह वांछित चल रहा है। सिविल लाइंस पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर कोतवाली बिलारी पुलिस ने बुधवार दोपहर लखपत को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली और थाना सिविल लाइंस पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।