फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार न देने पर विवाहिता को मारपीटकर घर से निकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दहेज में कार न देने पर विवाहिता को मारपीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने थाने में पति सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छजलैट थाने के गांव मधी की रहने वाले इंद्रपाल सिंह ने एक साल पहले अपनी बेटी मोनिका का विवाह कांठ थाने के गांव में किया था। शादी में काफी दान दहेज दिया गया था। आरोप है कि लेकिन मोनिका का पति व ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। विवाह के कुछ दिन बाद से ही उन्होंने दहेज में आल्टो कार न लाने की बात कहकर मोनिका के साथ मारपीट करनी शुरूकर दी। पति व ससुराल वाले उसे ताने देने लगे। कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन मोनिका का उत्पीड़न बढ़ता ही गया। इसी के चलते मार्च में मोनिका को मारपीटकर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने पिता के घरपर रह रही है। मायके वालों ने मोनिका के पति व ससुराल वालों को कई बार समझाने की कोशिश की। रिश्तेदारों ने भी प्रयास किया। लेकिन मोनिका के ससुराल वालों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। बुधवार को मोनिका ने थाना छजलैट पहुंचकर पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें