फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

की- मैन ने टूटी पटरी से गुजरने से बचाई अमरनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के दिलावर नगर में अमरनाथ एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजरने से बच गई। की-मैन ने पटरी टूटी देखी तो तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई। इसके बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। वरना कुछ समय बाद ही यहां से अमर नाथ एक्सप्रेस गुजरनी थी। रेल पटरी टूट जाने की वजह से अमर नाथ एक्सप्रेस और वाराणसी भटिंडा समर स्पेशल व एक मालगाड़ी बीच में ही रोक दी गईं।
विज्ञापन

दिलावर नगर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह छह बजकर 35 मिनट पर की- मैन ट्रैक का निरीक्षण कर रहा था। इसी दौरान उसने अप लाइन पर पटरी टूटी देख ली। उसने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद कंट्रोल रूम में पटरी टूट जाने की जानकारी पहुंची तो रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। सूचना मिलने पर इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। जिसकी वजह से गोरखपुर से जम्मूतवी जा रही अमर नाथ एक्सप्रेस, वाराणसी से भटिंडा जा रही समर स्पेशल और एक मालगाड़ी को बीच में ही रोक दिया गया। पटरी की मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें