फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के तांत्रिक की मांग पर काटा था लक्ष्मण का सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक की तलाश में पुलिस की टीम ने दी दिल्ली में दबिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
नौ सितंबर को शिमलाठेर गांव में हुई किसान लक्ष्मण सैनी की हत्या के मामले में पूर्व प्रधान सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा किया है। दावा है कि पारिवारिक महिला से अवैध संबंध होने पर बबलू ने लक्ष्मण के भाई टिंकू की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी लेकिन हत्यारों से दिल्ली के तांत्रिक ने पहले ही एक नरमुंड की मांग की थी। इसलिए वारदात के दिन टिंकू के खेत न जाने पर बदमाशों ने लक्ष्मण का ही सिर काट लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सिर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि लक्ष्मण के भाई टिंकू के अवैध संबंध बबलू के परिवार की एक महिला से थे। बबलू ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस वजह से उसने लक्ष्मण की हत्या का प्लान बनाया। तीन लाख रुपये में उसने पेशेवर आरोपी छंगा को सुपारी दी थी। छंगा ने वारदात को अंजाम देने के लिए पेशेवर आरोपी शबाबुल, राशिद और पिंटू को राजी किया था। उधर, शबाबुल से पहले ही तांत्रिक फरीद और गुलामनवी ने एक नरमुंड की मांग की थी। बदले में दो लाख रुपये देने का लालच दिया था। इस नरमुंड की डिमांड फरीद और गुलामनवी से दिल्ली के वेलकम में रहने वाले बडे़ तांत्रिक महफूज ने पूर्व प्रधान सालिम के जरिए की थी। नरमुंड के बदले 20 लाख रुपये देने का वादा किया था। एसएसपी ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी शबाबुल निवासी इमरतपुर ऊधौ थाना मैनाठेर, बबलू निवासी शिमलाठेर थाना कुंदरकी, फरीद निवासी लालपुर गंगवारी थाना मैनाठेर और गुलाम नवी निवासी डींगरपुर थाना मैनाठेर है। सुपारी की रकम का आपस में आदान प्रदान न होने पर आरोपियों ने शिमलाठेर गांव में शुक्रवार को एक बैठक रखी थी। इसकी सूचना पर चारों आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सालिम निवासी आजमवाली मिलक थाना कुंदरकी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जिसे शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य चार आरोपी दिल्ली के सीलमपुर स्थित वेलकम थानाक्षेत्र निवासी महफू ज आलम, अमरोहा के दौलतपुर गांव निवासी पिंटू उर्फ बिंटू, मैनाठेर के इमरतपुर ऊधौ गांव निवासी छंगा उर्फ अकबर और इमरतपुर ऊधौ निवासी राशिद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें