फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 11 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर से गोबर डालने जा रही 11 वर्षीय से बच्ची से गांव के ही युवकों ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर गाली-गलौज की। बच्ची भाग कर घर पहुंची तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसके परिजनों से मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव की है। गांव निवासी किसान की बेटी गोबर डालने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही रहने वाले इकरार, इबरान और रिजवान उसे देख कर अश्लील इशारे करने लगे और छेड़खानी की। बच्ची के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, तभी आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इस बीच बच्ची भाग कर अपने घर पहुंची तो तीनों आरोपी पीछे से घर में घुस आए और बच्ची के विकलांग भाई के साथ मारपीट की। बचाव में आए पिता को भी पीटा। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में इकरार, इबरान और रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें