मुरादाबाद। वाराणसी रेल मंडल के गाजीपुर-शाहबाज कुली-युसुफपुर रेलखंड में नॉन इंटरलॉकिंग के कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 11 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें राजधानी, सद्भावना समेत 09 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। जबकि दो ट्रेनों को अल्प दूरी के लिए चलाया जाएगा।
(14008) आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना, (20504) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, (14016-15) आनंद विहार-रक्सौल-आनंदविहार एक्सप्रेस, (15116) दिल्ली-छपरा लोकनायक एक्सप्रेस, (14523-24) बरौनी-अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस, (20506) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, (14018) रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस को औंड़िहार- गाजीपुर सिटी-फेफना के स्थान पर औंडिहार-मऊ-फेफना होकर चलाया जाएगा। इसके अलावा (22420-19) आनंदविहार-गोरखपुर-आनंदविहार सुहेलदेव एक्सप्रेस का संचालन सिर्फ औंड़िहार स्टेशन तक ही किया जाएगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन 15 सितंबर तक प्रभावित रहेगा। संवाद