फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सियालदह समेत 11 ट्रेनें रद्द, ‘किसान’ डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फिरोजपुर के लाडोवाल रेलवे स्टेशन पर विकास व मरम्मत कार्य के कारण 20 हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मंडल से गुजरने वाली 11 ट्रेनें 10 जनवरी तक अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। जबकि किसान एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। जनसाधारण व अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस का यात्रा चंडीगढ़ व अंबाला स्टेशन पर खत्म होगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली (13307-08) किसान एक्सप्रेस आठ जनवरी तक फिरोजपुर कैंट-मोगा-लुधियाना होकर चलेगी। इस दौरान फिल्लौर, भिसेन, नूरमहल, नकोदर, शाहकोट, लोहियां खास, मखू स्टेशन पर नहीं ठहरेगी। (22445) कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस छह जनवरी को अंबाला तक ही चलेगी। (22552) जालधर-दरभंगा एक्सप्रेस चार जनवरी को अंबाला तक ही चलेगी। (15531) सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस पांच जनवरी को चंडीगढ़ कर ही चलेगी। वापसी में भी इन ट्रेनों की यात्रा क्रमश: चंडीगढ़ व अंबाला स्टेशन से ही शुरू होगी। इसके अलावा सरयू-यमुना एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, क्लोन एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस व न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस 12 जनवरी तक अलग-अलग तारीख में लेट चलेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें