फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आठ मुस्लिम सभासदों समेत 11 ने थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

नगर पंचायत के आठ मुस्लिम सभासदों समेत 11 ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें अधिकतर सभासद निर्दलीय बताए जा रहे हैं। एमएलसी गोपाल अंजान और जिलाध्यक्ष आकाश पाल के समक्ष सभासदों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव के तहत दूसरे दलों के नेताओं को जोड़ने के लिए प्रदेश स्तर पर अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आदेश पर ग्राम पंचायत और नगर पंचायतों में विधानसभा मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को भी कांठ विधानसभा की अगवानपुर शेरुवा धर्मपुर के एक निजी बैंकट हाल में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एमएलसी गोपाल अंजान और जिलाध्यक्ष आकाश पाल की मौजूदगी में नगर पंचायत के मुस्लिम सभासद मो. इमरान, मो. कासिम, मो. समी, मो. आजम, मो. सलमान, रफीक, तौफीक, जहीर अब्बासी, शमीम मुंशी, रामवीर सिंह ठाकुर, शशांक वर्मा समेत 11 सभासदों ने भाजपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अंशुल गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथ मुरादाबाद में विधानसभा मिलन समारोह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। भाजपा को फिर से विजय दिलाने के लिए नगर पंचायत में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इस दौरान राजन बिश्नोई, चकित चौधरी, अरुण पंडित, विनोद सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें