फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बसपा प्रत्याशी समेत 11 दावेदारों ने खरीदे 14 पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में नामांकन के लिए सोमवार को बसपा प्रत्याशी सहित 11 दावेदारों ने 14 पर्चे खरीदे। तीन दिन में अब तक 32 दावेदारों ने 39 पर्चे खरीद लिए हैं, लेकिन नामांकन किसी ने नहीं किया है।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में रिटर्निंग अफसर एसीएम प्रथम संत दास पंवार की मौजूदगी में सोमवार को 11 बजे से नामांकनपत्रों की बिक्री शुरू हुई। इस दौरान बसपा प्रत्याशी रफतउल्ला के लिए गाैहर आलम ने दो पर्चे खरीदे। इसी प्रकार सपा के नाम पर कमरू जमा ने भी दो पर्चे व वीरेंद्र सिंह और अनीस अहमद ने एक-एक पर्चा खरीदा।
भाजपा के नाम पर अभिषेक कुमार सिंह के लिए राहुल विक्रम सिंह ने पर्चा खरीदा। वहीं निर्दलीय मो. अतीक ने दो, जान मोहम्मद ने शानू के लिए, विशाल सिंह और शाहने अली समेत अन्य ने पर्चे खरीदे। कुल 11 लोगों ने सोमवार को 14 पर्चे लिए। अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। बड़े दलों में अभी तक सिर्फ बसपा ने ही रफतउल्ला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सपा और भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस किसी को कलक्ट्रेट की तरफ जाने की इजाजत नहीं दे रही है।
विज्ञापन


आसपा प्रत्याशी नहीं कर सके नामांकन
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चांदबाबू नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट में सोमवार की दोपहर 2.45 बजे पहुंचे, लेकिन कचहरी का भ्रमण करने के बाद चले गए। प्रत्याशी के समर्थकों का कहना था कि देर होने के कारण नामांकन नहीं हो सका। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि नामांकन नहीं भरने के अन्य कारण भी थे।


बसपा प्रत्याशी कल करेंगे नामांकन
बसपा प्रत्याशी रफतउल्ला बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें