फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रधान चुनने के लिए सिरसा के 1066 और खतापुर 952 मतदाता करेंगे मतदान

Mon, 17 Feb 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ।
विज्ञापन

विकास खंड छजलैट की ग्राम पंचायत सिरसा ठाट और खतापुर में प्रधान पद के लिए चल रही पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया के क्रम में 19 फरवरी को दोनों पंचायतों के मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा। इसके लिए मतदान केंद्रों पर पोलिंग बूथों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अपने-अपने प्रधान के चयन को सिरसा ठाट के 1066 और खतापुर 952 मतदाता इस उपचुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिरसा ठाट की महिला ग्राम प्रधान क्रांति और खतापुर की प्रधान मूर्ति देवी की मृत्यू के उपरांत अब दोनों पंचायतों में प्रधानों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इस चुनाव में ग्राम पंचायत सिरसा ठाट से सोनी, सोनी कुमारी, पूजा और शीला देवी तो वहीं ग्राम पंचायत खतापुर से प्रधान पद के लिए मोंटी पंवार, शकुंतला देवी, रजिया सुल्तान, सुनरी, सुरेखा देवी चुनावी मैदान में हैं। 19 फरवरी की सुबह आठ बजे से दोनों ग्राम पंचायतों के मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी/एडीओ समाज कल्याण सतीश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची के अनुसार ग्राम पंचायत सिरसा ठाट में 1066 और खतापुर में 952 मतदाता हैं। दोनों पंचायतों में मतदान के लिए तीन मतदान केंद्रों के अंतर्गत चार पोलिंग बूथ हैं। मतदान केंद्र सिरसा ठाट में प्राथमिक विद्यालय के कक्ष संख्या एक में वार्ड से एक पांच में 484 मतदाता और कक्ष संख्या दो में वार्ड छह से 11 के 582 मतदाता हैं। वहीं मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय खतापुर में पोलिंग बूथ एक पर वार्ड एक से सात में 581 और मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर ज्ञानपुर के कक्ष एक में वार्ड आठ से 11 तक के 371 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें