फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे सिक्स लेन के लिए कटने लगे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाईवे को सिक्स लेन बनाने के लिए हाईवे किनारे लगे पेड़ों के कटान का कार्य शुरू हो गया है। एनएचएआई ने चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों का कटान शुरू कर दिया है। हापुड़ से लेकर मुरादाबाद तक हाईवे को सिक्स लेन किया जाना है। दिल्ली से हापुड़ तक सिक्स लेन का कार्य पहले से ही चल रहा है। हाईवे पर पाकबड़ा में एक अंडरपास का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन

हाईवे सिक्स लेन होने के बाद मुरादाबाद से दिल्ली का सफर बेहद आसान हो जाएगा। चुनाव से कुछ समय पहले मुरादाबाद आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की थी। इसके बाद एनएचएआई ने हाईवे को सिक्स लेन बनाने के लिए नापजोख की थी। चौड़ीकरण की जद में आ रही किसानों की भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया करीब दो माह पूर्व ही पूरी जा चुकी है। किसानों को मुआवजे की रकम मिलने के बाद नेशनल हाईवे अथारिटी ने अब चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे पेड़ों का कटान किया जा रहा है। पाकबड़ा तक पेड़ों के कटान का कार्य एक साइड में पूरा हो चुका है। इसके बाद एनएचएआई चौड़ीकरण का काम शुरू करेगा।
विज्ञापन









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें