फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी की जगह स्कूलों में पहुंचा ड्राइंग का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद की घोर लापरवाही सामने आई है। मंगलवार को कुंदरकी ब्लाक में अधिकतर स्कूलों में अंग्रेजी की परीक्षा में ड्राइंग का पेपर पहुंच गया। पेपर खुलते ही प्रधानाध्यापकों के होश उड़ गए। आनन-फानन में स्कूलों में ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नपत्र उतारकर बच्चों की परीक्षा कराई गई। एनपीआरसी स्तर पर हुई इस लापरवाही से बेसिक शिक्षा अधिकारी बेखबर रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में सालाना परीक्षाएं चल रही हैं। 18 मार्च से शुरू परीक्षाएं मंगलवार को खत्म हो गई। आखिरी दिन सुबह की पाली में कक्षा तीन से 5वीं तक अंग्रेजी और कक्षा 6 से 8वीं तक हिंदी की परीक्षा हुई। एनपीआरसी से 19 मार्च को ही विषयवार प्रश्नपत्रों के सीलबंद पैकेट स्कूलों तक पहुंचा दिए गए थे। स्कूलों में परीक्षा शेड्यूल के हिसाब से विषयवार पेपरों के लिफाफे खोले गए। मंगलवार को कुंदरकी ब्लाक के स्कूलों में कक्षा चार के अंग्रेजी पेपर के सील पैकेट खोले गए तो उसमें अंग्रेजी के बजाए ड्राइंग के पेपर निकले। अधिकतर स्कूलों में गलत पेपर के पैकेट पहुंचे थे। पेपर देख प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के होश उड़ गए। पेपर बदलवाने का समय नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापकों ने इसकी सूचना बीईओ और एनपीआरसी कार्यालय को दी। कार्यालयों के नजदीकी स्कूलों में अंग्रेजी का पेपर पहुंचाया गया, जबकि दूर दराज के स्कूलों में ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नपत्र उतारकर परीक्षा कराई गई। कुंदरकी ब्लाक में 162 प्राथमिक स्कूल हैं। अधिकतर स्कूलों में गलत पेपर बंटने की शिकायत है। प्रधानाध्यापकों ने बताया कि ड्राइंग का पेपर 19 मार्च को ही पहले पाली में हो चुका है। मंगलवार को जो सीलबंद पैकेट खोले गए उनके बाहर से अंग्रेजी माध्यम स्कूल लिखा गया था। एनपीआरसी कार्यालय की लापरवाही से इस तरह की गड़बड़ी हुई है।

- ब्लाक में करीब आधा दर्जन स्कूलों में गलत पेपर पहुंचने की शिकायत मिली। सूचना पर तत्काल अंग्रेजी का पेपर पहुंचाया गया। गलती किस स्तर पर हुई है इसकी जांच कराई जा रही है। - नागेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, कुंदरकी
विज्ञापन

- स्कूलों में गलत पेपर पहुंचने की जानकारी नहीं है। कुंदरकी के बीईओ और एनपीआरसी कार्यालय ने कोई जानकारी नहीं दी है। न ही किसी शिक्षक ने शिकायत की है। - योगेंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी

31 को बंटेगा परीक्षाफल
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में परीक्षाएं संपन्न हो गई। बुधवार से कापियों का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। 31 मार्च को बच्चों को परीक्षाफल वितरण किया जाएगा। अधिकतर निजी स्कूलों में मंगलवार को परीक्षा फल वितरण हो गया। जबकि 8वीं तक के निजी स्कूलों में 28 और 29 मार्च को परीक्षाफल वितरण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें