फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक घर नहीं मिला तो निरस्त होगा आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस - प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस रखी है। इस बीच एमडीए ने भी आचार संहिता का पालन कराने के लिए अपने आवंटियों को एक नोटिस जारी किया है। हालांकि यह नोटिस सिर्फ कांशीराम नगर में स्थित शहरी गरीब आवास योजना के ट्रिपल स्टोरी के आवंटियों के लिए है। प्राधिकरण ने इन्हें हिदायत दी है कि प्राधिकरण की टीम घर - घर जाकर जांच करेगी। यदि घर पर ताला या किराएदार मिला तो आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आचार संहिता की धारा - 144 लागू करने के लिए ट्रिपल स्टोरी एफ ब्लॉक के मकानों की सख्ती से जांच की जाएगी। सभी आवंटी अपने कब्जा पत्र और पूरे परिवार के आईडी प्रूफ अपने साथ रखें। यदि मकान पर अकेला व्यक्ति मिला या फिर किराएदार मिला तो मकान का आवंटन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि यदि जांच के दौरान मकान पर ताला मिला तो मकान को सामान समेत तुरंत सील कर दिया जाएगा। ऐसे मकानों का आवंटन दूसरे आवंटियों को कर दिया जाएगा। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि आवंटी अपने और अपने परिवार के पूरे दस्तावेज अपने पास रखें। दस्तावेज नहीं मिलने और मकान पर ताला मिलने की स्थिति में आवंटी को संदिग्ध घोषित करके उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल कांशीराम योजना के एफ ब्लॉक में पूर्व में कई आपराधिक घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। मुफ्त में मिले मकानों को किराएदार पर देने और बाहरी लोगों को शरण देने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। ऐसे में प्राधिकरण ने पुलिस - प्रशासन के अनुरोध पर इन मकानों की विस्तृत जांच कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें