फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत गढ़ में प्रत्याशी उतारने में पिछड़ी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बसपा सपा गठबंधन के सीटों के बंटवारे में मुरादाबाद लोकसभा सीट सपा के खाते में आई है, लेकिन सपा अभी तक इस सीट पर अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पाई। जबकि इस लोकसभा क्षेत्र में आने वालीं विधान सभा की छह सीटों में से चार सीटों पर सपा का कब्जा है। जो दो सीटें सपा हारी थी। उन पर बहुत कम अंतर से सपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद अपने मजबूत गढ़ में सपा प्रत्याशी उतारने में पिछड़ गई। ये ही वजह है कि अभी सपा और बसपा के निचली स्तर पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में मजबूत तालमेल दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन

मुरादाबाद लोक सभा सीट पर भाजपा ने दोबारा सर्वेश सिंह पर दांव खेला है। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने सपा के डा. एसटी हसन को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था, जबकि तीसरे नंबर पर बसपा के याकूब कुरैशी रहे थे। इस बार कांग्रेस ने युवा शायर इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट देकर मैदान में उतार दिया। हालांकि इनसे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर प्रत्याशी बनाए गए थे। कांग्रेस ने ऐन वक्त पर प्रत्याशी बदल दिया गया। दो प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतार चुकी हैं, लेकिन सपा अपने प्रत्याशी को तय नहीं कर पाई। जिस कारण सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही दूसरी पार्टियों की नजर भी इस पर टिकी है कि सपा से कौन प्रत्याशी होंगे। प्रत्याशी तय न होने की वजह से सपा और बसपा के निचले स्तर पर भी ठीक से तालमेल नहीं बैठ पा रहा है।

सपा के जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल ने बताया कि एक दो दिन में प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। पार्टी जैसे भी प्रत्याशी बनाएगी। पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन


विधान सभा पार्टी
मुरादाबाद शहर भाजपा
मुरादाबाद देहात सपा
कुंदरकी सपा
बिलारी सपा
ठाकुरद्वारा सपा
कांठ भाजपा


सपा जैसे भी प्रत्याशी बनाएगी। बसपा का एक एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाएगा। हमारे कार्यकर्ताओं ने तो अभी से ही गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गुलाब सिंह, जिला अध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें