मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के शहजाद नगर में मंगलवार सुबह सिगनल फेल होने से रेल संचालन ठप हो गया। छह एक्सप्रेस और आठ मालगाड़ियां तहां-तहां रोक दी गई। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और सिगनल सिस्टम ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
शहजाद नगर स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने सुबह छह बजकर अप लाइन का होम सिगनल सिस्टम फेल हो गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और सिगनल सिस्टम टीम करने में दो घंटे बीत गए। इसके बाद ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई। हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस समेत छह एक्सप्रेस और आठ मालगाड़ियां जहां-तहां रोक दी गई थीं। सिगनल सिस्टम ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि सिगनल सिस्टम में खराबी आ गई थी। जिससे ठीक करने के बाद रेल संचालन शुरू करा दिया गया है।